संवाददाता रवि शिमले की रिपोर्ट 
बड़वानी/ श्रीमति जयति सिंह ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी के सभागृह में आयोजित जनसुनवाई के दौरान 35 आवेदकों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना। सुनवाई के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगर समस्या का त्वरित निराकरण हो सकता है तो जनसुनवाई के दौरान या अगले दिवस ही निराकरण करे, आवेदन को अनावश्यक लंबित ना रखा जाये। सरपंच नही कर रहा है ठेकेदारी की राशि का भुगतान जनसुनवाई में ग्राम झिरीजामली निवासी श्री दिनेश पिता खाला ने आवेदन देकर बताया कि उनके भाई ने ग्राम पंचायत के अंतर्गत शौचालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण के कार्य में ठेकेदारी का कार्य वर्ष 2021-22 में किया था। परन्तु ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव द्वारा उन्हे ठेकेदारी की राशि का भुगतान अभी तक नही किया गया है। बार-बार इस संबंध में वे पंचायत जाते है परन्तु वहां से उन्हे संतोषजनक जवाब नही दिया जाता। अतः ठेकेदारी की राशि का भुगतान करवाया जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने आवेदन में जनपद पंचायत सेंधवा के सीईओ को निर्देशित किया कि वे अभी तक भुगतान क्यो नही किया गया इसकी जांच कर निराकरण कराये एवं उन्हे भी अवगत कराये। दूसरे के खाते में गई प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलवाई जाये जनसुनवाई में ग्राम ओसवाड़ा तहसील पानसेमल निवासी श्रीमती भूरीबाई पति रामलाल पाटीदार ने आवेदन देकर बताया कि उनके नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत हो गया है। जिसकी तीनों किश्त की राशि उनके खाते में जमा नही हुई बल्कि ग्राम चिखल्दा निवासी लताबाई उत्तम के खाते में जमा हो गई। जब इस संबंध में पंचायत में गई तो उन्हे पता चला कि उनका एवं लताबाई उत्तम को योजनान्तर्गत आईडी क्रमांक एक ही है। इस संबंध में जब वे सचिव के पास गई तो उसके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नही दिया जा रहा है। जनपद पंचायत सीईओ के पास से भी कोई कार्यवाही अभी तक नही की गई। अतः उन्हे आवास योजना की राशि दिलवाई जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने आवेदन को समय सीमा में दर्ज करते हुए जनपद पंचायत पानसेमल के सीईओ को निर्देशित किया कि वे उक्त शिकायत में त्वरित कार्यवाही करते हुए समय सीमा बैठक में प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। हटवाया जाये अतिक्रमण जनसुनवाई में निवाली के रहवासी श्री प्रमोद काले ने आवेदन देकर बताया कि उनके अधिपत्य के मकान के पहुचं मार्ग एवं गली को अवरूद्ध कर उनके पड़ोसी द्वारा अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिससे उनके निकासी का मार्ग अवरूद्ध हो रहा है। पड़ोसी द्वारा अवैधानिक रूप से अतिक्रमण कर गली अथवा मार्ग को बंद कर दिया गया है। अतः अतिक्रमण को हटवाया जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने आवेदन में एसडीएम पानसेमल को निर्देशित किया कि वे मौका मुआयना कर शिकायतकर्ता की शिकायत पर नियमानुसार कार्यवाही करे। सार्वजनिक रास्ता कर दिया है बंद जनसुनवाई में ग्राम बोबलवाड़ी के नवलपुरा फल्या के रहवासियों ने उपस्थित होकर आवेदन देकर बताया कि उनके मकानों के समीप से आम रास्ता है जो बहुत पुराना है। ग्रामीणों द्वारा उक्त रास्ते का रख रखाव करते हुए रोजमर्रा के कार्यो में रास्ते का उपयोग किया जाता है। ग्राम के कुछ व्यक्ति द्वारा उक्त रास्ते को दुरस्त नही करने दिया जाता है एवं ग्रामीणों से विवाद किया जाता है। जिससे उन्हे आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने आवेदन में एसडीएम राजपुर को निर्देशित किया कि वे ग्रामीणों की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए रास्ते का निराकरण कराये एवं की गई कार्यवाही से उन्हे भी अवगत कराये।कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 35 आवेदकों की समस्याएं
बड़वानी 30 सितम्बर 2025/कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी के सभागृह में आयोजित जनसुनवाई के दौरान 35 आवेदकों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना। सुनवाई के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगर समस्या का त्वरित निराकरण हो सकता है तो जनसुनवाई के दौरान या अगले दिवस ही निराकरण करे, आवेदन को अनावश्यक लंबित ना रखा जाये। सरपंच नही कर रहा है ठेकेदारी की राशि का भुगतान
जनसुनवाई में ग्राम झिरीजामली निवासी श्री दिनेश पिता खाला ने आवेदन देकर बताया कि उनके भाई ने ग्राम पंचायत के अंतर्गत शौचालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण के कार्य में ठेकेदारी का कार्य वर्ष 2021-22 में किया था। परन्तु ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव द्वारा उन्हे ठेकेदारी की राशि का भुगतान अभी तक नही किया गया है। बार-बार इस संबंध में वे पंचायत जाते है परन्तु वहां से उन्हे संतोषजनक जवाब नही दिया जाता। अतः ठेकेदारी की राशि का भुगतान करवाया जाये।
इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने आवेदन में जनपद पंचायत सेंधवा के सीईओ को निर्देशित किया कि वे अभी तक भुगतान क्यो नही किया गया इसकी जांच कर निराकरण कराये एवं उन्हे भी अवगत कराये।
दूसरे के खाते में गई प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलवाई जाये जनसुनवाई में ग्राम ओसवाड़ा तहसील पानसेमल निवासी श्रीमती भूरीबाई पति रामलाल पाटीदार ने आवेदन देकर बताया कि उनके नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत हो गया है। जिसकी तीनों किश्त की राशि उनके खाते में जमा नही हुई बल्कि ग्राम चिखल्दा निवासी लताबाई उत्तम के खाते में जमा हो गई। जब इस संबंध में पंचायत में गई तो उन्हे पता चला कि उनका एवं लताबाई उत्तम को योजनान्तर्गत आईडी क्रमांक एक ही है। इस संबंध में जब वे सचिव के पास गई तो उसके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नही दिया जा रहा है। जनपद पंचायत सीईओ के पास से भी कोई कार्यवाही अभी तक नही की गई। अतः उन्हे आवास योजना की राशि दिलवाई जाये।
इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने आवेदन को समय सीमा में दर्ज करते हुए जनपद पंचायत पानसेमल के सीईओ को निर्देशित किया कि वे उक्त शिकायत में त्वरित कार्यवाही करते हुए समय सीमा बैठक में प्रतिवेदन प्रस्तुत करे।
हटवाया जाये अतिक्रमण जनसुनवाई में निवाली के रहवासी श्री प्रमोद काले ने आवेदन देकर बताया कि उनके अधिपत्य के मकान के पहुचं मार्ग एवं गली को अवरूद्ध कर उनके पड़ोसी द्वारा अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिससे उनके निकासी का मार्ग अवरूद्ध हो रहा है। पड़ोसी द्वारा अवैधानिक रूप से अतिक्रमण कर गली अथवा मार्ग को बंद कर दिया गया है। अतः अतिक्रमण को हटवाया जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने आवेदन में एसडीएम पानसेमल को निर्देशित किया कि वे मौका मुआयना कर शिकायतकर्ता की शिकायत पर नियमानुसार कार्यवाही करे।
सार्वजनिक रास्ता कर दिया है बंद जनसुनवाई में ग्राम बोबलवाड़ी के नवलपुरा फल्या के रहवासियों ने उपस्थित होकर आवेदन देकर बताया कि उनके मकानों के समीप से आम रास्ता है जो बहुत पुराना है। ग्रामीणों द्वारा उक्त रास्ते का रख रखाव करते हुए रोजमर्रा के कार्यो में रास्ते का उपयोग किया जाता है। ग्राम के कुछ व्यक्ति द्वारा उक्त रास्ते को दुरस्त नही करने दिया जाता है एवं ग्रामीणों से विवाद किया जाता है। जिससे उन्हे आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने आवेदन में एसडीएम राजपुर को निर्देशित किया कि वे ग्रामीणों की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए रास्ते का निराकरण कराये एवं की गई कार्यवाही से उन्हे भी अवगत कराये।
