
*उंटारी रोड रेलवे अंडरपास में भरे पानी में डूबी कार, बाल-बाल बचे सवार*
पलामू जिले के उटारी रोड रेलवे स्टेशन के समीप चेचरिया सालखनी रेलवे फाटक अंडरपास में बीती रात एक कार पानी में डूब गई। गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।
स्थानीय लोगों के अनुसार अंडरपास में जलजमाव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन रेलवे प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बारिश के कारण अंडरपास में पानी भर गया था, जिसके चलते कार फँस गई और डूबने लगी।
पलामू ब्यूरो चीफ दिव्यांशु तिवारी जी की रिपोर्ट