
बजरंग दल का साप्ताहिक मिलन केंद्र , सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन 16 सितंबर 2025 से शुरू
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
कामां डीग जिले के कस्वा कामां में कोट ऊपर कामां स्थित कामसेन स्टेडियम में 16 सितंबर 2025, मंगलवार को बजरंग दल के साप्ताहिक मिलन केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन रखा गया है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। कार्यक्रम एकत्रीकरण शाम 5 बजे आरटीओ ऑफिस, कोट ऊपर कामां के टीन शेड में रखा गया है।
इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता, राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामेश्वर गुर्जर (प्रांत सह संयोजक, बजरंग दल जयपुर), मनोज खत्री (जिला सह मंत्री, वीएचपी डीग), अरविंद शर्मा (जिला सह संयोजक, बजरंग दल डीग) व प्रथम राजपूत (प्रखंड संयोजक, बजरंग दल कामां) उपस्थित रहेंगे।
*सम्पर्क:*
मनोज खत्री – 8209637132
अरविंद शर्मा – 8005529185
प्रथम राजपूत – 8302245084
