A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:बालू माफिया ने असलहों की दम पर खेतों से बनाया रास्ता, फोटो वायरल

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। ग्राम पंचायत पत्यौरा में यमुना नदी में संचालित बालू खदान के ठेकेदार ने असलहों के दम पर किसानों के खेत से जबरिया रास्ता बना लिया है। किसानों ने इसकी शिकायत एसडीएम एवं पुलिस से की है। असलहो के दम पर खेतों से रास्ता बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसकी पुष्टि हम नहीं करते है।

पत्यौरा के किसान नंदराम, अनुरुद्ध, महेश कुमार, अनिल कुमार, जयराम आदि का आरोप है कि खंड संख्या 31/03 के ठेकेदार ने उनके खेतों से असलहों के दम पर जबरिया रास्ता बना लिया है। इससे उनकी बोई फसल नष्ट हो गई है। किसानों का कहना है कि उन्होंने एसडीएम सदर एवं स्थानीय पुलिस से शिकायत की है लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी है। शिकायत के बाद दबंग ठेकेदार उनका लगातार धमका रहा है। असलहों के दम पर खेतों से रास्ता बनाते हुए एक वीडियो भी किसानों ने सोशल मीडिया में वायरल किया है। जिसमें एक युवक राइफल लहराता हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि उन्हें किसानों की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद जांच करके कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!