A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेअलीगढ़
Trending

लू के मरीजों के लिए लगवाएं एसी और कूलर

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

लू के मरीजों के लिए लगवाएं एसी और कूलर

 

अलीगढ़ । अस्पतालों में लू के लक्षण वाले मरीजों की आमद बढ़ते ही कमरों में एसी , कूलर और पंखों की व्यवस्था की गई है । मंगलवार को करीब पांच मरीजों में . लू लक्षण पाए गए । जिन्हें वार्डों में भर्ती किया ।

के मंगलवार को दीनदयाल अस्पताल के कोल्ड रूम में तीन लू के लक्षण वाले मरीजों को भर्ती किया गया ।. वहीं , जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी दो लू के लक्षण वाले मरीज . आए । जिन्हें इमरजेंसी के पास बने कोल्ड रूम में भर्ती किया गया । अभी जिला अस्पताल में आठ बेड और दीनदयाल अस्पताल में पांच बेड का कोल्ड रूम बनाया गया है । उल्टी – दस्त , बुखार के मरीजों की लाइन : भीषण गर्मी के कारण दोनों अस्पतालों में उल्टी , दस्त , बुखार , डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है । दोनों अस्पतालों में मंगलवार को करीब तीन हजारे से अधिक मरीजों से परामर्श लिया । जिनमें उल्टी , दस्त , बुखार के मरीजों की संख्या 400 से अधिक थी ।

Related Articles
Show More
Back to top button