A2Z सभी खबर सभी जिले की

*सेन महाराज श्रृंगार दर्शन समिति म.प्र. विदिशा प्रथम वर्षगांठ संपन्न* चंद्रहास सेन बने सेन महाराज श्रृंगार दर्शन समिति म. प्र. के प्रदेश अध्यक्ष

*सेन महाराज श्रृंगार दर्शन समिति म.प्र. विदिशा प्रथम वर्षगांठ संपन्न*

 

चंद्रहास सेन बने सेन महाराज श्रृंगार दर्शन समिति म. प्र. के प्रदेश अध्यक्ष

 

Related Articles

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

 

 

विदिशा न्यूज। सेन महाराज श्रृंगार दर्शन समिति मध्य प्रदेश इकाई विदिशा द्वारा दिनांक 29 जनवरी 2026 गुरुवार को स्थानीय बल्लभ दास धर्मशाला में सेन महाराज श्रृंगार दर्शन कार्यक्रम की प्रथम वर्षगांठ एवं भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री बिहार की जन्म शताब्दी के अवसर पर वरिष्ठ समाज से भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया, और उक्त कार्यक्रम सेन महाराज श्रृंगार दर्शन समिति के संस्थापक माननीय राजू सेन बीना अशोकनगर एवं विदिशा श्रृंगार दर्शन समिति के अध्यक्ष बृजेश सेन के नेतृत्व में एवं विदिशा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मुकेश टंडन के के मुख्य अथिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेन सहकार भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन ताम्रकार मंडल अध्यक्ष भाजपा प्रशांतखात्री, सेन समाज विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सेन भोपाल, विदिशा सेन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी मध्य प्रदेश युवा सेन समाज संगठन के पूर्व प्रदेश महासचिव सम्माननीय चंद्रहास सेन गंजबासौदा, सेन समाज विकास संगठन की महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीमा सेन जागीरदार गुना, सेन समाज विकास संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सम्माननीय बाबूलाल सेन हरिपुर गुना, 102 बार के ब्लड डोनर सम्माननीय रामेश्वर दयाल सेन भोपाल, सेन समाज संयुक्त कल्याण संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सेन बीना ,सेन महाराज श्रृंगार दर्शन समिति अशोकनगर के श्रृंगार प्रमुख राधेश्याम राजू अशोकनगर, सेन महाराज श्रृंगार दर्शन समिति भोपाल के संयोजक मन्नूलाल सेन मन्नू भैया, सेन महाराज श्रृंगार दर्शन समिति भोपाल के सक्रिय समर्पित सदस्य कमलेश सेन भोपाल, सेन समाज विकास संगठन मध्य प्रदेश की युवा महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अंजली सेन (पत्रकार) छतरपुर, सेन समाज विकास संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामचरण माथुर साहब, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार सेन गंजबासौदा आदि विशिष्ट अतिथि रहे। एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय सेन समाज संगठन के प्रदेश महासचिव नवल किशोर सेन गुना ने की कार्यक्रम को माननीय विधायक जी द्वारा संबोधित किया गया। एवं सेन समाज को सामुदायिक भवन बनाने में अपनी विधायक निधि से सहयोग करने की बात कही एवं मंचासीन सभी अतिथियों द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सेन महाराज श्रृंगार दर्शन समिति मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से पधारे हुए पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की सामूहिक बैठक ली और उक्त बैठक में सर्व समिति से समिति के संस्थापक राजू द्वारा चंद्रहास सेन गंजबासौदा का नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए रखा जिस पर उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं ने अपनी सहमति प्रदान की। चंद्रहास सेन को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया अंत में उपस्थित समाज बंधुओ द्वारा माननीय नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का हर फूल पहनकर सम्मान किया। एवं उन्हें बधाई दी एवं सभी उपस्थित समाज बंधुओ ने शिक्षा, नशा न करने, समाज को एकजुट करने एवं संपूर्ण प्रदेश भर में जिला, कस्बा, तहसील, मुख्यालय पर प्रति मंगलवार को संत सेन जी महाराज का श्रृंगार दर्शन जागृति प्रचार अभियान कार्यक्रम संपन्न करने का संकल्प लिया। एवं अंत में समूह भोज का आनंद लिया कार्यक्रम का आभार व्यक्त सेन महाराज श्रृंगार दर्शन समिति विदिशा के सक्रिय सदस्य कृष्ण गोपाल सेन लाहौरी द्वारा किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!