A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंड

ब्रेकिंग न्यूज़,श्री बंशीधर नगरः रेलवे ट्रैक पर बैठ ऑनलाइन गेम खेल रहे थे दो लड़के, ट्रेन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत।

बंशीधर नगरः चेचरिया के समीप रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर दो किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार रात की है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

श्री बंशीधर नगर से

चेचरिया के समीप रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर दो किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार रात की है।

मृतकों में शहर निवासी मंजूर खलीफा के पुत्र लकी खलीफा और सुडू साईं का पुत्र मुबारक साईं का नाम शामिल है। घटना के बाद माहौल गमगीन हो गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनो बच्चे एक शादी समारोह में भाग लेने चेचरिया के समीप रेलवे ट्रैक के बगल स्थित अमीन खान के घर गए थे। शादी में शामिल होने के बाद वो दोनों लड़के रेलवे ट्रैक पर पब्जी ऑनलाइन गेम खेलने लगे। उसी दौरान पोल संख्या 9/11 के समीप बैठे युवक पर हटिया दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के चपेट में आ गए जिससे घटनास्थल पर ही दोनो की मौत हो गई।

Related Articles

 

घटना की सूचना मिलने पर बड़ी परिजनों के अलावे बड़ी संख्या में लोग रेलवे ट्रैक पहुंचे। पंचनामा के बाद दोनो मृतकों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

Show More
Back to top button