A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedमध्यप्रदेश

*पत्नी ने रची प्रेमी संग पति की हत्या की साजिश मुख्य आरोपी प्रेमी गिरफ्तार*

पत्नी ने रची प्रेमी संग पति की हत्या की साजिश मुख्य आरोपी प्रेमी गिरफ्तार*

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण*- फरियादी नेपाल सिंह वर्मा पिता लक्ष्मीनारायण वर्मा ने दिनांक 06.03.2024 को रिपोर्ट किया कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी दीपक पांण्डे निवासी आष्टा के साथ मिलकर सावन ठाकुर परदेसीपुरा इंदौर को 50000 रुपये की सुपारी देकर कार से एक्सीडेट कर जान मे मारने की योजना बनाई है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्र 154/2024 धारा 120 बी भादवि के तहत पंजीबद्ध किया जाकर दौराने विवेचना फरियादी की पत्नी व सुपारी लेने वाले आरोपी सावन ठाकुर निवासी परदेशीपुरा इंदौर को क्रमश: दिनांक 06.03.32024 को व 07.03.2024 को सीहोर से गिरफ्तार किया गया था अपराधिक षड़यंत्र रचने वाला मुख्य आरोपी दीपक पाण्डेय निवासी आष्टा फरार था जिसकी गिरफ्तारी पर *पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा 3000/- रुपये इनाम की घोषणा की गई थी*।

 

Related Articles

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग एवं नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली गिरीश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी जेल भेजा गया ।

 

*तरीका ए वारदात* – आरोपिया ने अपने प्रेमी दीपक पाण्डेय के साथ मिलकर इंदौर के परदेसीपुरा के सावन ठाकुर को 50,000 रुपये की सुपारी देकर कार एक्सीडेंट करके उसके पति नेपाल सिंह को जान से मारने की साजिश रची थी ताकि नेपाल सिंह की मृत्यु के बाद बीमा की राशि आरोपिया को मिल सके ।

 

*पुलिस द्वारा की गयी कार्यावाही* फरियादी के द्वारा रिपोर्ट करने पर तुरंत कार्यावाही करते हुए आरोपियो के घटना करने की दिनांक के पहले ही आरोपिया व सुपारी लेने वाले सावन ठाकुर निवासी इंदौर को गिरफ्तार कर लिया था बाद घटना के मुख्य आरोपी 3000/- रुपये के इनामी दीपक पाण्डेय को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया घटना के तीनो आरोपीगण जेल में निरुध्द है।

 

*सराहनीय भूमिका* थाना प्रभारी गिरीश दुबे, उप निरीक्षक मनोज मालवीय, सहायक उप निरीक्षक माधोसिंह, प्रधान आर. 729 महेन्द्र मेवाड़ा, आरक्षक 352 लखन धाकड़, की सराहनीय भूमिका रही।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!