A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

युवक की मौत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

युवक की मौत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

लालगंज, प्रतापगढ़। आम की बाग में संदिग्ध दशा में फांसी के फंदे से युवक का शव लटका मिलने की घटना को लेकर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इधर पीएम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लालगंज कोतवाली के नेकनामपुर पूरे बख्तावर गांव निवासी रामलखन सरोज पुत्र अंकुश सरोज 19 का शव मंगलवार सुबह जसमेढ़ा मे आम के बाग में पेड़ से लटकता मिला था। घटना को लेकर मृतक के भाई राजेन्द्र सरोज ने जसमेढ़ा गांव के रमेश यादव के पुत्र पन्नेलाल यादव के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया था। मामले में जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पन्ने लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इधर पीएम के बाद मंगलवार की देर शाम मृतक का शव घर लाया गया। बुधवार की सुबह परिजनों ने मानिकपुर में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल अवन दीक्षित का कहना है कि मामले में एक आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Show More
Back to top button