A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

रंजिश में छप्पर में लगायी आग, चार पर केस दर्ज

रंजिश में छप्पर में लगायी आग, चार पर केस दर्ज

लालगंज, प्रतापगढ़। रंजिश में छप्पर में आग लगा देने की घटना को लेकर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे चैन खानीपुर गांव निवासी रामनरेश सिंह के पुत्र राजेश सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि इक्कीस अप्रैल को गांव के मनोज सिंह, ददन सिंह पुत्रगण रामनरेश सिंह व ददन सिंह के पुत्र जगदीश सिंह तथा मनोज सिंह के पुत्र प्रदीप सिंह एकराय होकर उसकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से अतिक्रमण करने लगे। पीडित के विरोध करने पर आरोपियों ने गाली देते हुए उसके छप्पर में आग लगा दिया। जिससे छप्पर में रखे राशन व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गये। मामले में जांच के बाद पुलिस ने मनोज सिंह समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!