मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विशेष अभियान में 50 से अधिक वाहनों की जांच

विशेष अभियान में 50 से अधिक वाहनों की जांच
WhatsApp Facebook

वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, सभी दस्तावेज दुरुस्त रखें और यातायात नियमों का पालन कर अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील 

जहानाबाद। शहर में पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने स्वयं सड़क पर उतरकर वाहन जांच अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान हेलमेट, बीमा, नंबर प्लेट और यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्त कार्रवाई की गई। एसपी के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान में 50 से अधिक वाहनों की जांच की गई। बिना हेलमेट, वैध दस्तावेजों की कमी और बीमा नहीं होने पर कई वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी वाहनों की नंबर प्लेट निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। नंबर प्लेट पर किसी भी प्रकार का नाम, पद, प्रचार सामग्री या अन्य शब्द लिखना कानूनी अपराध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह नियम पुलिस अधिकारियों, सरकारी पदाधिकारियों और आम नागरिकों सहित सभी पर समान रूप से लागू होता है।

एसपी ने ट्रिपल लोडिंग और तेज रफ्तार पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी वाहन पर तीन लोग सवार पाए जाते हैं, तो चालान के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त भी किया जा सकता है। उन्होंने चार पहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट का उपयोग करने और निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह अभियान जिले के विभिन्न चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, सभी दस्तावेज दुरुस्त रखें और यातायात नियमों का पालन कर अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।