A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्राम कपालियाखेड़ी लूट प्रकरण में थाना ठीकरी पुलिस को मिली सफलता, तीन आरोपी गिरफ्तार

रवि शिमले की रिपोर्ट

ठिकरी/बड़वानी

रवि शिमले/ बड़वानी

ठिकरी थाना क्षेत्र में फरियादी राजेश पिता ठाकुर सिंह राठौड़, जाति नायक, निवासी देवनगर पालदा, तीन इमली, इंदौर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 29.01.2026 को प्रातः 03.30 बजे इंदौर से गुणीबयड़ी, थाना ठीकरी जाते समय ग्राम कपालियाखेड़ी के पास दो मोटरसाइकिल से आए 04 अज्ञात लड़कों द्वारा फरियादी के साथ बेल्ट से मारपीट कर वेगनार कार क्रमांक MP 09 DW 7699 की चाबी छीनकर कार में रखा पर्स, नगदी रुपये एवं चार मोबाइल फोन, कार सहित लूटकर ले गए, जिस पर थाना ठीकरी में अपराध क्रमांक 28/26 धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के निर्देशन में और एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी ठीकरी निरीक्षक नाथूसिंह रंधा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन कर सूचना संकलन एवं साइबर सेल की तकनीकी मदद से घटना स्थल के पास ही शादी थी जहां शादी की वीडियों रिकार्डिंग प्राप्त कर फरियादी द्वारा बताए हुलिए के संदेहियें की जानकारी प्राप्त कर मुखबीर तंत्र से सूचना एकत्रित कर संदेही अक्षय पिता सुरेश मेवाड़े को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया व घटना में शामिल अपने साथियों का खुलासा किया जिसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों जितेन्द्र उर्फ पन्ना पिता मांगीलाल पंचोली उम्र 26 वर्ष निवासी जामसिंध पांडुतालाब थाना उदयनगर जिला देवास (म.प्र.), नवीन पिता हिरदाराम ठाकुर जाति भील उम्र 19 वर्ष निवासी करामतपुरा थाना ठीकरी जिला बड़वानी तथा अक्षय पिता सुरेश मेवाड़े जाति भील उम्र 18 वर्ष 03 माह निवासी करामतपुरा थाना ठीकरी जिला बड़वानी को गिरफ्तार किया गया, प्रकरण में शेष फरार आरोपी शंकर पिता गबरु केवट निवासी ग्राम कटोरा थाना बलकवाड़ा जिला खरगौन है, जिसकी तलाश की जा रही है, गिरफ्तार आरोपियों से एक सफेद रंग की वेगनार कार क्रमांक MP 09 DW 7699, कुल 03 मोबाइल फोन, नगदी 1,000/- रुपये तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की लाल-काले रंग की होंडा मोटरसाइकिल जप्त की गई, कुल किमत लगभग 06 लाख रुपये है। आरोपी जितेन्द्र उर्फ पन्ना पिता मांगीलाल पंचोली उम्र 26 वर्ष निवासी जामसिंध पांडुतालाब थाना उदयनगर का पहले से थाना उदयनगर में अवैध वसूली, आगजनी, मारपीट, लूट, तथा थाना खुड़ेल जिला इन्दौर में हत्या सहित डकैती, लूट तथा थाना सनावद जिला खरगौन में चौरी के अपराध पंजीबद्ध है। तथा एक अन्य आरोपी नवीन पिता हिरदाराम ठाकुर जाति भील उम्र 19 वर्ष निवासी करामतपुरा थाना ठीकरी जिला बड़वानी के विरूद्ध थाना ठीकरी पर मारपीट करने का अपराध पंजीबद्ध है।

Related Articles

पुलिस की इस कार्यवाही में एसडीओपी बड़वानी दिनेशसिंह चौहान, थाना प्रभारी निरीक्षक नाथूसिंह रंधा, विकास बेनल, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक रितेश खत्री, प्रधान आरक्षक 22 अरविंद यादव, प्रधान आरक्षक 50 बलवीर मोरे, प्रधान आरक्षक 186 केशरे सिंह, प्रधान आरक्षक योगेश पाटील (साइबर सेल बड़वानी), प्रधान आरक्षक 115 चालक अनारसिंह, आरक्षक 145 भेरुसिंह, आरक्षक 483 गोविंद मुवेल, प्रदीप गौड़ एवं आरक्षक मोनू (साइबर सेल बड़वानी) का सराहनीय योगदान रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!