A2Z सभी खबर सभी जिले की

ब्रेकिंग न्यूज़ | बस्ती (मुंडेरवा)

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ओड़वारा स्थित रेलवे ट्रैक पर उस समय हड़कंप मच गया जब पोल संख्या 562/4 से 562/6 के बीच डाउन लाइन पर एक अधेड़ पुरुष का क्षत-विक्षत शव मिला। शव के पास कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मृतक ने नेवी ब्लू रंग की जैकेट, मेहरून रंग की पैंट और काले रंग का जूता पहन रखा है, वहीं दाहिने हाथ पर गोदना से “RK” लिखा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुंडेरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश शुरू कर दी है और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटने की आशंका जता रही है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

रिपोर्टर

संतोष कुमार

Related Articles

अखंड भारत न्यूज बस्ती

मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!