
ब्रेकिंग न्यूज….
थाना लालगंज जनपद बस्ती
ग्राम गौरा उपाध्याय में संदिग्ध परिस्थितियों में 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पंखे से लटकता मिला शव
ग्राम गौरा उपाध्याय निवासी रणजीत (उम्र लगभग 46 वर्ष) की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 2 बजे रणजीत का शव घर के एक कमरे में पंखे से कुंडी के सहारे लटकता मिला शव । घटना के समय मृतक के नशे की हालत में होने की भी चर्चा है।
पत्नी द्वारा जब कमरे में शव देखा गया तो गांव में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीण दीनदयाल और सरजू की मदद से शव को नीचे उतरवाया गया। इसके बाद संबंधित पुलिस को सूचना दी गई।
परिजनों के अनुसार, मृतक रणजीत अक्सर नशे की हालत में घर आता था और पत्नी के साथ मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि वह पत्नी को आए दिन डराता-धमकाता था और यह भी कहता था कि “ज्यादा दिमाग चलाया तो पूरी संपत्ति किसी और के नाम कर दूंगा”। इसी कारण पत्नी हमेशा डरी-सहमी रहती थी।
घटना के दिन भी रणजीत घर आने के बाद सीधे कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। पत्नी ने डर के कारण दरवाजा बंद करने का कारण नहीं पूछा। काफी समय बीत जाने के बाद जब पत्नी ने किसी तरह से कमरे में जाकर देखा, तो वह पंखे से लटका हुआ मिला।
जानकारी के अनुसार, मृतक लगभग़ 16 दिन पहले बीते अक्टूबर माह में इलाहाबाद से गांव लौटा था। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि रणजीत का गांव की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे लेकर पारिवारिक तनाव बना हुआ था।
मृतक के परिवार में चार बच्चे हैं—
भीम (18 वर्ष)
कंचन (16 वर्ष)
रंजन (15 वर्ष)
अर्जुन (13 वर्ष)
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
मो0 9565061080