A2Z सभी खबर सभी जिले की

मॉर्डन इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में धूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

डिंडोरी (किसलपुरी)  मॉर्डन इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में आज 77 वा गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि नन्हे सिंह धुर्वे, अरविंद कुमार पाठक, विनोद पाठक, संस्था प्रमुख रुचि पांडेय अतुल पाठक, समस्त स्टाफ एवं पालकों द्वारा महापुरुषों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते हुए माल्यार्पण किया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ अपनी कला प्रस्तुति करते हुए सभी गणमान्य, एवं क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिक गणों का केंद्र बना इस नन्हे मुन्ने बच्चों का नृत्य और कला,को देखने के लिए क्षेत्र के सभी उत्साहित इस 77 वा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुजूम उमड़ पड़ा ध्वजा रोहण के पश्चात प्रभात फेरी निकाली गई गणतंत्र दिवस मे सेनानियों के जयकार से गुंजायमान करते हुए प्रभात फेरी पूर्ण की गई। तत्पश्चात सामूहिक न्रत्य, लोकन्रत्य,नाटक आदि नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा सभी ने मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ रखी कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था प्रमुख श्रीमती रुचि पांडेय ,स्टाफ अतुल पाठक,  नन्हे सिंह धुर्वे, उर्मिला परस्ते, अंशुल कुमार, देवेंद्र मंदे , अमृता यादव आदि सभी सम्मिलित रहे।
सराहनीय कार्य को सफल बनाने में कार्यक्रम के अध्यक्ष – सरपंच उषा मरावी मुख्य अतिथि चंद्रभान तिवारी ,विशिष्ट अतिथि विनोद पाठक उपसरपंच किसलपुरी
,शिवकुमार पाठक,  धनेश मिश्रा  , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किसलपुरी, बालक एवं कन्या माध्यमिक शाला किसलपुरी, कन्या छात्रावास, के समस्त स्टाफ् एवं छात्र छात्राओ के साथ साथ, ग्राम की महिला शक्तियों का विशेष रूप से हिस्सेदारी के साथ सहयोग मे पूरा हुआ, पूर्व शिक्षक एन एस धुर्वे जी , एवं समस्त स्कूल स्टाफ, पालक , रतन सिंह धुर्वे, भागचंद प्रजापति, कौशल विश्वकर्मा, कौशल्या आदि समस्त पालकों का विशेष योगदान रहा । अन्त मे कार्यक्रम का समापन संस्था प्रमुख द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थित अतिथियों के आभार व्यक्त करते हुए प्रसाद वितरण के साथ किया गया l

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!