A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

स्वास्थ्य मंत्री ने विकास खंड कंडाघाट में किया 28 लाख रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास

स्वास्थ्य मंत्री ने विकास खंड कंडाघाट में किया 28 लाख रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज सोलन जिला के विकास खंड कंडाघाट में 28 लाख रुपए लागत की तीन परियोजनाओं के शिलान्यास किए।
उन्होंने विकास खंड की ग्राम पंचायत पौधना में 8 लाख रुपए लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन पपलोल, 10 लाख रूपए लागत के सामुदायिक भवन रनहॉग (सालाना) तथा पपलोल में 10 लाख रुपए से निर्मित होने वाले खेल मैदान का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक क्षेत्र तथा प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है और गत सवा साल के कार्यकाल में विकास कार्यों में तेजी लाई गई है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में भी इस अवधि के दौरान करोड़ों रुपए के विकास परियोजनाओं ने गति पकड़ी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का समावेश करते हुए लोगों को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं सभी विधानसभा क्षेत्र में एक-एक आदर्श स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर सामुदायिक भवन रनहोग के निर्माण के लिए तीन लाख रुपए की अतिरिक्त राशि तथा श्मशान घाट निर्माण कला के लिए दो लाख रुपए प्रदान करने की भी घोषणा की।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, सचिव राजेश ठाकुर, विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button