
राँची के मामले में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु रांची पुलिस के द्वारा आज वरीय पुलिस अधीक्षक गया से सहयोग हेतु अनुरोध किया गया था। उक्त अनुरोध के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा पूरे जिले में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाने हेतु सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें जिला आसूचना इकाई के सदस्यों को शामिल किया गया। गया पुलिस के सभी थानों के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा विशेष टीम के द्वारा उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही प्रारंभ किया गया। इसी क्रम में गया पुलिस की विशेष टीम तथा अलीपुर थाना की टीम के द्वारा झारखंड पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अभियुक्त को अलीपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया तथा अग्रतर कार्यवाही हेतु झारखंड पुलिस को सौंप दिया गया है। इस संबंध में उल्लेखनीय कार्यवाही करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पुरस्कृत किया जा रहा है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज