A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :राष्ट्रीय गणित दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा प्रायोजित जिला विज्ञान क्लब ने राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में कस्बे के दिग्विजय पब्लिक इंटर कॉलेज में एक वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों में गणित एवं विज्ञान के प्रति रुचि तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

Related Articles

इस कार्यक्रम में गणित मॉडल प्रतियोगिता में अनन्या मिश्रा, रूद्र, हर्षित, सात्विक को प्रथम स्थान, रौनक, पूजा, संध्या देवी, दीपांशी को द्वितीय स्थान, संकल्प को तृतीय स्थान तथा शिवम एवं अनन्या मिश्रा, दीपिका स्तुति को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी तरह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में

आदित्य कुमार को प्रथम, योगिता गुप्ता को द्वितीय, प्रियांशु यादव को तृतीय स्थान मिलने पर जिला उद्यान अधिकारी व खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार द्वारा सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में डा. विनय कुमार गुप्ता समन्वयक जिला विज्ञान क्लब जालौन एवं अनिल गुप्ता जिला समन्वयक राष्ट्रीय आविष्कार अभियान जालौन रहे। चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या के विशेषज्ञ रमाकांत ने चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डा. जीके द्विवेदी ने किया। विद्यालय की प्रबंधक सुमन सिंह व प्रधानाचार्य सरोज ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर रणविजय सिंह, सिद्धार्थ सिंह, शिक्षक यतीश चंद्र सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!