

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। आगामी पर्व होली, रमजान के अंतिम शुक्रवार (अलविदा) की नमाज एवं ईद-उल-फितर के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जिला पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता घनश्याम मीना (जिलाधिकारी) ने की तथा डॉ दीक्षा शर्मा (पुलिस अधीक्षक) की उपस्थिति में विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के गणमान्य व्यक्तियों से सुझाव लेते हुए कहा कि सभी पर्व पारंपरिक एवं शांतिपूर्ण ढंग से प्रेम और भाईचारे के साथ मनाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि होलिका दहन स्थलों के आसपास जर्जर विद्युत तारों को समय रहते दुरुस्त किया जाए, जिससे शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं से बचा जा सके।
समस्त उपजिलाधिकारियों व क्षेत्राधिकारियों को संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। जुलूसों में डीजे पर धार्मिक उन्माद या अश्लील गीत बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पर्वों के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग को अराजक एवं असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी अव्यवस्था की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी कर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर तत्काल कार्यवाही की बात कही गई।
जिलाधिकारी ने डीपीआरओ एवं नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारियों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने तथा पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए। नकली व अवैध शराब, खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं कालाबाजारी के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने को कहा गया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निरोधात्मक कार्रवाई वास्तविक उपद्रवियों पर की जाए, गरीब व्यक्तियों पर अनावश्यक 107/116 की कार्रवाई न हो। छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि हमीरपुर की एकता और भाईचारे की परंपरा को कायम रखते हुए सभी पर्व आपसी सौहार्द के साथ मनाएं।
बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, एडीएम न्यायिक रिजवाना शाहिद, एडीएम नमामि गंगे सुरेश कुमार सहित सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न धर्मों के गणमान्य लोग उपस्थित