

वन मण्डलाधिकारी कटनी गर्वित गंगवार के निर्देशन में एवं श्री सुरेश बरोले एस डी ओ कटनी ( पश्चिम) के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र रीठी के प्रशंसकरण केंद्र बखलेहटा में चरवाहों /समिति सदस्यों का सम्मेलन किया गया | जिसमें वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल द्वारा वन्य प्राणी की सुरक्षा ,चराई ,अग्नि सुरक्षा ,अतिक्रमण एवं मुखबिर तंत्र पर विस्तार से चर्चा की गई | साथ ही फसल हानि ,एकलब्य योजना , अन्य शासन की योजना के बारे जानकारी दी | आयोजन में लालपुरा, बखलेहटा, घूमची,नैगवा, रमपुरा, कैना,सूखा, अमगवा, सलैया, गुरजी एवं अन्य ग्रामों के चरवाहे एवं वन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।