A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :ग्रीष्म कालीन शिविर में छात्राओं ने सीखे स्वास्थ वर्धक व्यजंन बनाने के टिप्स 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। राजकीय विद्यालयों में संचालित समर कैंप के तहत शनिवार को छात्राओं को स्वास्थ्यवर्धक एवं पारंपरिक व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्राओं ने विभिन्न व्यंजनों को तैयार कर उनकी पौष्टिकता और बनाने की विधि के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। समर कैंप की शुरुआत प्रतिदिन की तरह आधा घंटे के योग एवं व्यायाम सत्र से हुई। इसके बाद छात्राओं को केक, टोमैटो सूप एवं बेसन का ढोकला बनाने की विधि, आवश्यक सामग्री और उनके स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया गया। छात्राओं ने स्वयं व्यंजन तैयार कर उनका स्वाद भी चखा।प्रधानाचार्य अंजली प्रिया गौतम ने कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में आयोजित समर कैंप विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ जीवनोपयोगी कौशल भी प्रदान कर रहा है।इस दौरान दीपिका शर्मा, पूनम वर्मा, आरती देवी, वर्षा श्रीवास्तव, सुषमा सिंह, आरती शिवहरे, आकांक्षा त्रिपाठी, शिवानी सहित अन्य शिक्षक एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

Related Articles

 

 

 

 

 

Show More
Back to top button