A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :मेटा ने सफल छात्रों को दी बधाई

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर।कस्बे सहित क्षेत्र के चयनित छात्रों को संस्था की ओर से बधाई दी गई। बीते 4 वर्षों से क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है।

META ने अपने स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के एंट्रेंस एग्जाम में सफल हुए छात्रों की सूची जारी की है।

Related Articles

कक्षा 11 साइंस और डिप्लोमा में चयनित छात्रों के नाम हैं: अज़किया, अबू हमज़ा, समीर अहमद, मोहम्मद ज़ैद इरशाद, मोहम्मद अरशद, अयाज़ुद्दीन, मोहम्मद अदनान खान, मोहम्मद शाद, अरसलान और सबा मुख्तार। इन सभी छात्रों की सफलता उनकी मेहनत और META के मार्गदर्शन का परिणाम है।

META के टेस्ट सीरीज़ प्रोग्राम से मोहम्मद फैज़ान शाहिद ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने साइंस में रैंक 236 और डिप्लोमा में रैंक 33 हासिल की।

बीए (BA) एंट्रेंस में मोहम्मद वारिस ने रैंक 082 प्राप्त की। वहीं, बीए टेस्ट सीरीज़ से सनफ मंसूरी ने रैंक 153 हासिल की।

META ने सभी सहयोगियों और शुभचिंतकों का धन्यवाद किया और आगे भी इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में काम करते रहने का संकल्प दोहराया।

 

 

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button