A2Z सभी खबर सभी जिले की

दिबियापुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना का किया सफल अनावरण

*प्रेस-नोट* *दिनांकः-19.04.2026* *थाना दिबियापुर व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना दिबियापुर क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना से संबंधित 03 नफर अभियुक्तगण को 24 घण्टे के अन्दर पुलिस मुठभेड में किया गया गिरफ्तार-* *कार्यवाही-* पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 19.04.2026 को थाना दिबियापुर/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना दिबियापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 154/26 धारा 309(2) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए 03 नफर अभियुक्तगण-01.शिवम 02.आशीष कुमार 03.असद उर्फ पोपे को पुलिस मुठभेड़ के पश्चात गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 01 अदद लैपटाप ( DELL ) कम्पनी, 01 अदद आधार कार्ड छाया प्रति , 02 अदद बैग व 2 लाख 53 हजार 200 रूपये व 02 अदद तमँचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 04 अदद खोका कारतूस .315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटर साईकिल बरामद की गई । *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 18.04.2026 को वादी श्री बृजेश कुमार गुप्ता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना दिबियापुर में अभियोग मु0अ0सं0 154/2026 धारा 309(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षक कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया जिसके क्रम में आज दिनांक 19.04.2026 को थाना दिबियापुर व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर हीरा का पुर्वा पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति / वाहन की चेकिंग की जा रही थी तभी एक तेज रफ्तार अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखे , पुलिस द्वारा संदिग्धों को टार्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल चालक ने अचानक मोटरसाइकिल हीरा पुर्वा रोड पर तेजी से मोड दी जिस कारण मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी । पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी देने पर अभियुक्तगण- ( शिवम व आशीष कुमार ) ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस टीम द्वारा सिखलाये हुए तरीके से आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त शिवम के दोनों पैरों में और अभियुक्त आशीष कुमार के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं, झाड़ियों में छिपे तीसरे अभियुक्त असद उर्फ पोपे को घेराबंदी कर अभियुक्तगण को हिरासत में लिया गया। घायल अभियुक्तों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। पुछताछ व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 154/26 मे धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढोतरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है तथा प्रकाश में आए अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है । *पूछताछ का विवरण* - पूछताछ में अभियुक्तगण- ने बताया कि उन्होंने साथ मिलकर ' बृजेश कुमार गुप्ता ' को लूटने की योजना बनाई थी और कई दिनों तक उनके रास्तों की रेकी की थी। योजनानुसार, 17 अप्रैल 2026 को पेप्सी गोदाम में काम करने वाले असद की सूचना पर, अभियुक्तगण ने अपाचे मोटरसाइकिल से पीछा कर असैनी-बरू के बीच उन्हें टक्कर मारकर रोका और तमंचे के बल पर रुपयों से भरा बैग, लैपटॉप व मोबाइल लूट लिया तथा आज लूट की रकम का बंटवारा कर भागने की फिराक में थे। *गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-* 1.शिवम पुत्र प्रदीप कुमार नि0 ग्राम पचपेडा थाना सहार जनपद औरैया उम्र 24 वर्ष । 2.आशीष कुमार पुत्र कप्तान सिंह नि0 ग्राम फतेहपुर थाना सहार जनपद औरैया उम्र 24 वर्ष। 3.असद उर्फ पोपे पुत्र याकूब अहमद उर्फ कल्लू नि0 विवेकानन्द स्कूल के पास थाना सहार औरैया उम्र 23 वर्ष। *अनावरित अभियोग -* 1. मु0अ0सं0 154/26 धारा 309(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2)/3(5) बीएनएस थाना दिबियापुर जनपद औरैया । *पंजीकृत अभियोग-* 1. मु0अ0सं0 156/26 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना दिबियापुर जनपद औरैया *अपराधिक इतिहास-* 1. अभियुक्त शिवम उपरोक्त का अपराधिक इतिहास- 1. मु0अ0स0 233/21 धारा 323, 325, 504, 506 आईपीसी थाना बेला औरैया 2. मु0अ0स0 137/ 24 धारा 310(2), 317(3) बीएनएस थाना बेला औरैया 3. मु0अ0स0 01/ 25 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट थाना बेला औरैया 4. मु0अ0स0 322/24 धारा 310(2), 317(3) बीएनएस थाना रसूलाबाद कानपुर देहात 5. मु0अ0स0 338/24 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रसूलाबाद कानपुर देहात 6. मु0अ0स0 339/24 धारा 317(2) बीएनएस थाना रसूलाबाद कानपुर देहात *2. अभियुक्त आशीष कुमार उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0स0 137/ 24 धारा 310(2), 317(3) बीएनएस थाना बेला औरैया 2. मु0अ0स0 01/ 25 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना बेला औरैया 3. मु0अ0स0 124/22 धारा 392/411 भादवि थाना बिधूना औरैया 4. मु0अ0स0 296/24 धारा 25 / 27 / 3 आयुध अधिनियम व 109/3(5) बीएनएस थाना बिधूना औरैया 5. मु0अ0स0 128/24 धारा 115(2)/131/333/76 बीएनएस थाना सहार औरैया *बरामदगी* 1- एक अदद लैपटाप ( DELL ) कम्पनी । 2- एक अदद आधार कार्ड छाया प्रति । 3- दो अदद बैग के अन्दर कुल 2 लाख 53 हजार 200 रूपये । 4- टीवीएस अपाचे मोटर साइकिल सं0- UP74AH0059 ( घटना में प्रयुक्त ) । 5- दो अदद तमँचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस व 04 अदद खोका कारतूस .315 बोर *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-* 01. प्रभारी निरीक्षक थाना दिबियापुर श्री पंकज मिश्रा मय हमराह । 02. प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 कुलदीप कुमार मय टीम । 03. प्रभारी सर्विलांस टीम उ0नि0 समित चौधरी मय टीम । 03. उ0नि0 राजेन्द्र सिंह मय हमराह थाना दिबियापुर जनपद औरैया । 04. उ0नि0 अनिल कुमार मय हमराह थाना दिबियापुर जनपद औरैया । 05. उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार थाना दिबियापुर जनपद औरैया ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!