A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :कस्बे का अपराध हब बन चुका बांदा बस स्टैंड 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। कस्बे के बीचोंबीच और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के निकट स्थित बांदा बस स्टैंड इस समय अपराध हब बना हुआ है। जहां आएदिन लडाई झगड़ा, सट्टा, जुआ, नशेबाजी जैसे अपराध होना आम बात है। हालांकि कई बार पुलिस ने छापेमारी कर बडे जुए के फड पकडे हैं लेकिन अपराधियों पर कोई फर्क नहीं पडता है।

कस्बे के मुख्य रोड कपसा मार्ग पर स्थित और इण्डियन बैँक, क्षेत्रीय सहकारी समिति के मध्य स्थित बांदा बस स्टैंड मौदहा का अपराध हब बना हुआ है। जहां पर कम्पोजिट शराब की दूकान होने से सारा दिन शराबियोँ द्वारा उत्पात मचाया जाता है। इतना ही नहीं उक्त क्षेत्र में जुआ, सट्टा के साथ शराब पीकर लडाई झगड़ा होना आम बात है जिससे न केवल राहगीरों को परेशानी होती है। बल्कि कुछ चाय की दूकानों के अंदर छात्र सारे दिन सिगरेट गांजा पीते नजर आते हैं जो इनके लिए सुरक्षित जगह मानी जाती है।

Related Articles

हालांकि पुलिस अक्सर इस क्षेत्र में सजने वाले जुए के फडों पर छापेमारी कर जुआरियोँ के विरुद्ध कार्यवाही करती है लेकिन फिर भी यह क्षेत्र जुआरियोओ, शराबियोँ, सटटेबाजोँ के साथ गंजेडियों से गुलजार बना हुआ है। और कभी भी किसी बडे अपराध की पृष्ठभूमि बन सकता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!