
रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे बाईक सवार युवकों की एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे बाईक सवारों से टक्कर हो गई जिसमे महिलाओ सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मौदहा लाया गया जहां से सभी को गंभीर चोँटों के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला फत्तेपुर निवासी दीपक (22)पुत्र बच्चीलाल,लक्ष्मी (20)पुत्री अमरनाथ,रजनी (40)पत्नी अमरनाथ बाईक से एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे जबकि दूसरी ओर सुरौली निवासी अर्जुन (18)पुत्र राजेंद्र और कुन्हेटा निवासी संजीव (19)पुत्र राजू यादव और सुरौली निवासी योगेश बिगहना स्थित महाविद्यालय से सेमेस्टर परीक्षा देकर लौट रहे थे तभी बिगहना और कुनेहटा के बीच दोनों बाईकों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमे सभी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से सभी घायलों को गंभीर चोँटोँ के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था जबकि सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
