

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर।कस्बे के बाहर नेशनल मार्ग पर स्थित हजरत दलेर शहीद बाबा के सालाना उर्स में अकीदत मंदो का जनसैलाब उमड पडा। उर्स के सिलसिले में सुबह बाद नमाज़ फजिर कुरान ख्वानी और बाद नमाज़ असर हजरत मोदी शहीद बाबा के आस्ताने से चादर उठाई गई जो कव्वालियों और घोडों के साथ मजार पर पहुंची। इस दौरान कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों महिला और पुरुष अकीदत मंद मौजूद रहे। बताते चलें कि, कस्बे के नेशनल रोड स्थित हजरत दलेर शहीद बाबा का उर्स वरिष्ठ सभासद कुतुब उददीन उर्फ़ जुम्मू और इनके परिजनों द्वारा आयोजित कराया जाता है। इस दौरान कस्बे के लोगों का भरपूर सहयोग रहा।
