A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :सिलेंडर से गैस रिसाव से लगी आग, गृहस्थी स्वाहा 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । बरात लौटकर आने के बाद घर में आग लग जाने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव होने से घटित हुई।

कस्बे के चांद थोक निवासी अभिनंदन सिंह भदौरिया के छोटे पुत्र प्रतीक सिंह की शादी 19 फरवरी को थी। 20 फरवरी को बरात विदा होकर वापस घर लौटी। रात करीब 8:30 बजे बारातियों एवं रिश्तेदारों के लिए खाना तैयार कराया जा रहा था। तभी गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग लग गई। जब तक कुछ समझ आता, तब तक आग में विकराल रूप धारण कर लिया। इससे हड़कंप मच गया। दुल्हन को घर से निकाल कर बाहर बैठाया गया। आग से 25 हजार नकद,सरसों, गेहूं,चना,मसूर, अरहर, जौ,चावल कपड़े आदि गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। गृहस्वामी ने बताया कि आग से करीब तीन लाख की क्षति हुई है। आसपास के लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। गृह स्वामी का आरोप है कि फायर बिग्रेड के देर से आने से भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!