A2Z सभी खबर सभी जिले की

भूमाफियाओं ने मझना नाले को पाट कर बनाया रास्ता,बरसात होते ही उत्पन्न हो सकता है बाढ़ का संकट

कुशीनगर / हाटा  तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत सुकरौली के वार्ड नंबर 4 बुद्धनगर से होकर बहने वाले  मझना नाले को कुछ भूमाफियाओं ने अपने निजी स्वार्थ में मिट्टी व पाइप डालकर रास्ता बना लिया है। जिससे क्षेत्र के किसानों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
विदित हो कि नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र से होकर बहने वाले मझना नाले में दर्जनों गांव का बरसात का पानी गिरा करता है।
भू माफियाओं द्वारा नाले को पाट कर रास्ता बना लिया गया है। जिससे बरसात आते ही बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।
वार्ड नंबर 4 के सुरेश गुप्ता ने बताया कि भू माफियाओं द्वारा जेसीबी मशीन के सहायता से मझना नाले के तट बंध को काट कर नाले में गिरा कर रास्ता बना  दिया गया है। जिससे बरसात में जल स्तर बढ़ने से किसानों का सैकड़ो एकड़ फसल जल मग्न होकर बर्बाद हो जाएगा।
वही वार्ड के धर्मेंद्र गुप्ता द्वारा बताया गया कि बिना परमिशन के ही मझना नाला पर अतिक्रमण किया जा रहा है। जिससे बरसात आने पर क्षेत्र में जहां बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होगी वहीं किसानों की फसल बर्बाद हो जाएगी।
इस विषय पर नगर अध्यक्ष राजनेति कश्यप से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा मझना नाला के अतिक्रमण को लेकर कई अधिकारियों से शिकायत भी की गई है लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं की गई।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!