A2Z सभी खबर सभी जिले की

‎79 वर्षीय बुजुर्ग की ईंट-पत्थर से मारकर हत्या

घटना के मुख्य आरोपी गिरफ्तार

‎79 वर्षीय बुजुर्ग की ईंट-पत्थर से मारकर हत्या

‎संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। सदर प्रखंड के सिकरिया थाना क्षेत्र के लुतफुल्लाह चक गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक 79 वर्षीय बुजुर्ग की ईंट-पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महावीर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान राज बलम यादव 79 वर्ष के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब राज बलम यादव अपने खेत में पत्तियां जला रहे थे।

‎‎इसी दौरान उनके गोतिया महावीर यादव वहां पहुंचे और पत्तियां जलाने का विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि महावीर यादव ने राज बलम यादव पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल राज बलम यादव को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

‎मृतक के बेटे विनय कुमार ने बताया कि वे लोग घर से बाहर रहते हैं और उनके पिता घर पर अकेले थे। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले छह महीने से जमीन को लेकर उनके गोतिया से विवाद चल रहा था। विनय के अनुसार, उनके पिता ने महावीर यादव से कहा कि यह उनका खेत है, जिस पर महावीर ने आपत्ति जताई।

Related Articles

‎घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के मुख्य आरोपी महावीर यादव को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस घटना में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!