A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

कामां में महर्षि वाल्मीकि जी की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई

कामां में महर्षि वाल्मीकि जी की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649


कामां –  कामां में महर्षि वाल्मीकि जी की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई।  इस उपलक्ष्य मे पहाड़ी रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि मन्दिर मे वाल्मीकि जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उपस्थित अतिथियों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम मे उपस्थित आरएसएस के जिला महाविद्यालय प्रमुख शनिप्रकाश ने कहा कि सेवा भारती द्वारा महर्षि वाल्मीकि के नाम पर एक निःशुल्क कोचिंग सेंटर पहाड़ी रोड स्थित वाल्मीकि मन्दिर परिसर मे चलाया जाएगा। जिसका शुभारंभ काल 8 अक्टूबर को सेवा भारती के जिला मंत्री दीपचंद की उपस्थिति में किया जायेगा। आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष व समाज के बंधुओं का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया तथा सौभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर रमन लाल आर्य, राहुल खण्डेलवाल, हरनारायण जांगिड़,
प्रहलाद,प्रदीप, नितिन सैनी, राजेश गुलाटी, गोपाल, शनिप्रकाश आदि उपस्थित रहे

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!