A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिले में अवैध गैस कारोबार और घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ लगातार छापेमारी जारी हार्डवेयर

हार्डवेयर की दुकान की आड़ में गैस भरने का चल रहा था अवैध कारोबार

जिले में अवैध गैस कारोबार और घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ लगातार छापेमारी जारी

हार्डवेयर की दुकान से कुल 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

हार्डवेयर की दुकान की आड़ में गैस भरने का चल रहा था अवैध कारोबार

जहानाबाद। शहर में एसडीओ राजीव रंजन के नेतृत्व में अवैध रूप से घरेलू गैस का उपयोग करने वाले प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान दो होटलों और एक हार्डवेयर की दुकान से कुल 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। एसडीओ राजीव रंजन ने बताया कि हार्डवेयर की दुकान की आड़ में गैस भरने का अवैध कारोबार चल रहा था, जबकि दो होटल घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग कर रहे थे। जब्त किए गए सिलेंडरों के संबंध में संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

जिला प्रशासन ने अवैध गैस उपयोग के खिलाफ एक विशेष टीम का गठन किया है, जो लगातार छापेमारी कर रही है। इससे पहले भी ऐसी कार्रवाई की गई थी, जिसमें दो दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्रशासन लगातार मीडिया के माध्यम से लोगों को व्यावसायिक उपयोग के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर का ही प्रयोग करने की सलाह दे रहा है।

अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध गैस कारोबार और घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ लगातार छापेमारी जारी रहेगी। जो भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान इन नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!