

रास पंचाध्यायी के समापन के अवसर पर गोस्वामी जी के हुए वचनामृत
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां । श्री गोकुलेन्दु ब्रजयात्रा के अवसर पर श्री गोकुलचन्द्रमाजी मंदिर के कमल चौक में गोस्वामी बालकों के वचनामृत हुए । इन वचनामृतों में गोस्वामी अनिरुद्ध लाल, गोस्वामी आनंद बाबा, गोस्वामी ब्रजांग बाबा,गोस्वामी गोविन्दराय बाबा, गोस्वामी अनन्य बाबा ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर रासेश्वर श्री गोकुलेन्दु प्रभु के स्वरूप और भाव-भावना के बारे में विस्तार से वर्णन किया । इस अवसर पर श्री गोकुल चन्द्रमाजी ने वेणु धारण कर मनोरथ में विराजकर आनन्द दिया । उल्लेखनीय है कि श्री गोकुलेन्दु प्रभु शरद पूर्णिमा के दिन वेणु धारण करें । आठ अक्टूबर को शाम तीन बजे भव्य व अलौकिक छप्पन भोग के दर्शन श्री गोकुल चन्द्रमाजी मंदिर में आयोजित होंगे । ये भव्य मनोरथ शुद्धाद्वैत पंचम पीठाधीश्वर जगद्गुरु गोस्वामी श्री वल्लभाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित किया जा रहा है । इस अवसर पर कामवन-सूरत के श्री द्वारकेश लाल जी महाराज, श्री नवनीत लाल जी महाराज, गोस्वामी श्री रघुनाथ लाल, श्री देवकीनंदन बाबा, श्री राज बाबा आदि विराजित होकर वैष्णवों को दर्शन व प्रवचन प्रदान किए