

अव्यवस्था के चलते सूरत से आई बल्लभाचार्य संप्रदाय की ब्रजयात्रा क़े हजारों वैष्णव परेशान
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां – कामां बृज नगरी कामवन में हुई भारी बारिश क़े कारण सूरत से आयी गोस्वामी द्वारकेशलाल जी महाराज की 84 कोस पदयात्रा में आये हजारों वैष्णवों क़े लिये छिछरबाडी रोड पर लगे पालों क़े गिर जाने तथा पानी भर जाने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। lवैष्णवों ने बरसाना व मथुरा में जाकर प्रवास किया है। पालों में दो फीट से ज्यादा कीचड़ हो गयी है। कामवन में यात्रा पांच दिन प्रवास करेगी जिसमें कामवन स्थित श्रीकृष्ण की क्रीडास्थलियों के दर्शन,आचमन व माहात्म्य का आनन्द लेंगे परन्तु अचानक हुए इन्द्रदेव क़े प्रकोप ने अव्यवस्था उत्पन्न कर दी।l वैष्णवों ने बरसाना व मथुरा में जाकर प्रवास किया है। पालों में दो फीट से ज्यादा कीचड़ हो गयी है। हजारों वैष्णवों ने कामवन की घरों ,धर्मशालाओं ,मंदिरों ,गेस्ट हाउसों में शरण ली है। कामवन प्रशासन व राजनेता इस सब से बेखबर है उनके कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।