A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर महोत्सव में पर्यटन एवं इतिहास संगोष्ठी आयोजित, होम स्टे नीति 2025 का हुआ प्रचार-प्रसार

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। हमीरपुर महोत्सव के अंतर्गत पर्यटन एवं इतिहास विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के ऐतिहासिक, पौराणिक एवं पर्यटन महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी के साथ पर्यटन विभाग द्वारा बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होम स्टे नीति 2025 के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष कैंप भी लगाया गया, जिसमें आमजन को योजना की जानकारी दी गई।

Related Articles

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता संजय श्रीहर्ष ने कहा कि जनपद हमीरपुर का इतिहास अत्यंत वैभवशाली रहा है। यहां अनेक ऐसे पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिनकी ऐतिहासिकता पर निरंतर शोध की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इन स्थलों में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें योजनाबद्ध तरीके से विकसित कर जनपद को पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान पर्यटन विभाग की बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होम स्टे नीति 2025 के तहत कैंप आयोजित कर लोगों को इस योजना के लाभ, प्रक्रिया और संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह नीति स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने और आगंतुकों को बेहतर ठहराव सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

संगोष्ठी में ब्रजकिशोर गुप्ता, डॉ. उमाकांत राजपूत, डॉ. स्वामी प्रसाद, डॉ. अभिनंदन, डॉ. धर्मेंद्र और अमित सहित कई वक्ताओं ने भी अपने शोधपरक व्याख्यान प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने हमीरपुर की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए इनके संरक्षण और प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button