A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :खुले में रखे ट्रांसफार्मर दे रहे हादसों को दावत 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। बिजली बिभाग द्वारा चबूतरे बना कर ट्रांसफार्मर जरूर रख दिए हैं लेकिन उनके आसपास कोई सुरक्षा चक्र नहीं होने के कारण हादसों की सम्भावना बनी रहती है और बीते सप्ताह एक बकरे की ट्रांसफार्मर से चिपक कर मौत भी हो चुकी है।

मौदहा के बिजली विभाग ने बीते कुछ समय पहले पुराने रखे ट्रांसफार्मर को चबूतरे बना कर रख दिया है लेकिन सप्लाई शुरू होने के बाद भी ट्रांसफार्मर के आसपास कोई सुरक्षा घेरा नहीं बनाया गया है जिससे हादसा होने की सम्भावना बनी रहती है। हालांकि पिछले सप्ताह मथुरा मंदिर के निकट रखे ट्रांसफार्मर में चिपक कर एक बकरे की मौत हो गई थी लेकिन बिजली विभाग किसी बडे हादसे का इंतजार कर रहा है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!