

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर भोर होते ही शिवालय बम बम भोले के उद्घोष से गुजायमान हो उठे। बीहड़ों में विराजमान मनासर बाबा शिवलिंग के दर्शन पूजन के लिए सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुबह से ही थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
महाशिवरात्रि पर्व पर बीहड़ों में विराजमान मनासर बाबा शिवलिंग के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का भांग, धतूरा, बेलपत्र, गंगाजल, शहद, दूध, दही से अभिषेक करके क्षेत्र में सुख शांति खुशहाली की कामना की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए थानाध्यक्ष अनूप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।