A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

*ताजमहल के पास मस्जिद में एक युवती की हत्या*———-आगरा में ताजमहल के पास एक मस्जिद में युवती की हत्या कर दी गई। मस्जिद के अंदर उसकी

कपडे़ फटे थे। आस-पास खून फैला था। रविवार दोपहर करीब 3 बजे लोग यहां नमाज के लिए पहुंचे,

*आगरा अपडेट*

*ताजमहल के पास मस्जिद में एक युवती की हत्या*———-आगरा में ताजमहल के पास एक मस्जिद में युवती की हत्या कर दी गई। मस्जिद के अंदर उसकी अर्धनग्न लाश मिली। चेहरा कुचला हुआ है। शरीर पर भी चोटों के निशान हैं। पुलिस रेप के बाद हत्या की आशंका जता रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

मस्जिद ताजमहल के पूर्वी गेट के पास है। युवती के कपडे़ फटे थे। आस-पास खून फैला था। रविवार दोपहर करीब 3 बजे लोग यहां नमाज के लिए पहुंचे, तो घटना का पता चला। नमाजियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।पहचान मिटाने के लिए कुचला युवती का चेहरा
DCP ने बताया- रविवार दोपहर सूचना मिली कि नगला पेमा में एक मस्जिद में युवती का शव पड़ा है। सूचना पर ताजगंज थाना प्रभारी, एसीपी सदर और मैंने मौके का निरीक्षण किया। युवती की उम्र 22-23 साल के आसपास लग रही है। हत्या मस्जिद के अंदर हुई है। रेप की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।पुलिस ने मौके पर लोगों से पूछताछ की।
DCP सिटी ने बताया- युवती सफेद सलवार और चेकदार कमीज पहने है। उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। उसके पास ऐसे कोई दस्तावेज भी नहीं मिले, जिससे पहचान हो सके। फोरेंसिक टीम ने मौके से तमाम सबूत जुटाए। साथ ही हत्यारोपी की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। आसपास के CCTV चेक किए जा रहे हैं। पुलिस को आशंका है, आरोपी परिचित रहे होंगे। वही युवती को लेकर यहां आए और फिर हत्या कर दी।

हत्या में एक से ज्यादा लोग हो सकते हैं शामिल
माना जा रहा है, युवती की हत्या में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। उसके चेहरे पर जो पत्थर मारा गया, वो काफी भारी है। जिस हालत में युवती का शव मिला, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी अकेले व्यक्ति का काम नहीं।

Related Articles

आसपास के लोगों का कहना है, मस्जिद में केवल नमाज के लिए जाते थे। इसमें कोई रहता नहीं था। बाहर से केवल कुंडी लगी रहती थी। नमाज के समय लोग आते थे और नमाज अता कर चले जाते थे। रविवार को सुबह 6 बजे भी मस्जिद में नमाज अता हुई थी।DCP सिटी सूरज राय के साथ पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया।
मस्जिद में अंदर से लगी थी कुंडी
एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया, वह करीब पौने 2 बजे नमाज पढ़ने आया था। मस्जिद के मुख्य गेट की कुंडी अंदर से लगी थी। वो दीवार फांद कर अंदर गया। देखा तो जहां नमाज पढ़ते हैं, वहां के पंखे चल रहे थे। उसको लगा कि कोई अंदर है। उसने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। मस्जिद के मुख्य परिसर के गेट पर ताला लटका था। उसने खिड़की से झांका, तो देखा अंदर युवती का खून से लथपथ शव पड़ा है।

माना जा रहा है कि जिसने हत्या की, वो मस्जिद के बारे में हर बात जानता था। मस्जिद के मुख्य परिसर के ताले की चाबी अंदर ही रखी होती थी। उसने चाबी से ताला खोला। हत्या के बाद ताला बंद कर पीछे के छोटे दरवाजे से भाग गया। पुलिस के मानना है, हत्या सुबह 10 से 11 बजे के बीच हुई है

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!