A2Z सभी खबर सभी जिले कीदेशमध्यप्रदेश

कटनी / निगमायुक्त तपस्या परिहार ने रामनिवास सिंह एवं सीएलपी वार्ड की सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण सीवर कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों एवं आवागमन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

नगर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से निगमायुक्त तपस्या परिहार ने बुधवार प्रातः रामनिवास सिंह वार्ड एवं सीएलपी वार्ड की विभिन्न गलियों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।

खबरें नगर निगम से

निगमायुक्त तपस्या परिहार ने रामनिवास सिंह एवं सीएलपी वार्ड की सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण
सीवर कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों एवं आवागमन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
कटनी / नगर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से निगमायुक्त तपस्या परिहार ने बुधवार प्रातः रामनिवास सिंह वार्ड एवं सीएलपी वार्ड की विभिन्न गलियों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने सभी मार्गों की नियमित एवं प्रभावी सफाई, संभावित रूप से चोक होने वाली नालियों की पहचान कर रोजाना जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन स्वयं वार्ड की समस्त गलियों का निरीक्षण करें तथा कहीं भी कचरा पाए जाने पर तत्काल सफाई कराना सुनिश्चित करें।
कुछ स्थलों पर नालियों के क्षतिग्रस्त पाए जाने पर निगमायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी को सुधार कार्य हेतु प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए। साथ ही, गंदगी की समस्या की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवारा मवेशियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों को पहले समझाइश और नहीं मानने पर जुर्माना अधिरोपित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान वार्ड में चल रहे सीवर लाइन विस्तार कार्य का भी अवलोकन किया गया। निगमायुक्त ने संबंधित सुपरवाइजर को निर्देशित किया कि कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन, आवागमन की सुचारू व्यवस्था तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।

सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाना 8 लोगों को पड़ा भारी
नगर निगम के स्वास्थ्य अमले ने 1,600 रुपये का जुर्माना वसूला
कटनी / निगमायुक्त तपस्या परिहार द्वारा नगर भ्रमण के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बाद नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में 8 प्रतिष्ठान संचालकों पर कुल 1,600 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय सोनी ने बताया कि बुधवार प्रातः वार्ड क्रमांक 30 में चलाए गए अभियान के दौरान सौरभ किराना स्टोर, राजा चाय-पान भंडार एवं फौजी किराना स्टोर द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाते पाए जाने पर प्रत्येक पर 200 रुपये, कुल 600 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
इसी क्रम में देर शाम जगन्नाथ चौक से मिशन चौक मार्ग पर चलाए गए अभियान में 5 दुकानदारों को सार्वजनिक स्थल गंदा करते पाए जाने पर 1,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। इस दौरान दुकानदारों को दुकानों में डस्टबिन रखने एवं भविष्य में स्वच्छता मानकों का पालन करते हुए दुकानों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें। स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!