मध्यप्रदेश

कटनी / घंटाघर रामलीला मंच के समीप सुलभ कॉम्पलेक्स निर्माण का विरोध तेज स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों के बाद विहिप–बजरंग दल भी आया सामने

नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, स्थान परिवर्तन की मांग कटनी / शहर के मध्य स्थित घंटाघर रामलीला मंच के समीप सुलभ कॉम्पलेक्स निर्माण को लेकर स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों के विरोध के बाद अब विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल भी खुलकर सामने आ गया है। विहिप–बजरंग दल ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार को पत्र लिखकर निर्माण स्थल परिवर्तन की मांग की है।

घंटाघर रामलीला मंच के समीप सुलभ कॉम्पलेक्स निर्माण का विरोध तेज
स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों के बाद विहिप–बजरंग दल भी आया सामने
नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, स्थान परिवर्तन की मांग
कटनी / शहर के मध्य स्थित घंटाघर रामलीला मंच के समीप सुलभ कॉम्पलेक्स निर्माण को लेकर स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों के विरोध के बाद अब विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल भी खुलकर सामने आ गया है। विहिप–बजरंग दल ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार को पत्र लिखकर निर्माण स्थल परिवर्तन की मांग की है।
घंटाघर क्षेत्रवासियों, रामलीला कमेटी एवं विहिप–बजरंग दल का कहना है कि सुलभ शौचालय का निर्माण आवश्यक है, लेकिन रामलीला मंच जैसी पवित्र एवं धार्मिक गतिविधियों से जुड़ी भूमि के ठीक बाजू में इसका निर्माण कराना पूर्णतः अनुचित है।
घंटाघर क्षेत्र के नागरिकों ने महापौर एवं नगर निगम आयुक्त को सौंपे गए पत्र की प्रति उपलब्ध कराते हुए बताया कि रामलीला मंच के ठीक समीप सुलभ शौचालय निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिस पर उन्हें घोर आपत्ति है। उनका कहना है कि यह स्थल वर्षों से रामलीला मंचन के लिए उपयोग में लाया जा रहा है तथा यह क्षेत्र धार्मिक आस्था का केंद्र है।
विहिप जिला मंत्री राहुल दुबे ने कहा कि यह भूमि प्रभु श्रीराम की रामलीला मंचन की पवित्र स्थली है। मंच के पीछे राम-जानकी एवं श्रीराम भक्त हनुमानजी का मंदिर भी स्थित है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुष पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। ऐसे में मंदिर एवं रामलीला मंच के समीप सुलभ शौचालय का निर्माण धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है, साथ ही भविष्य में दुर्गंध एवं गंदगी की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।
क्षेत्रवासियों एवं बजरंग दल ने मांग की है कि घंटाघर रामलीला मैदान के स्थान पर सुलभ कॉम्पलेक्स का निर्माण किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर कराया जाए, जिससे स्वच्छता की आवश्यकता भी पूरी हो और धार्मिक स्थलों की गरिमा भी बनी रहे।
बजरंग दल ने यह भी कहा कि वर्तमान में निर्माण कार्य प्रारंभिक चरण में है, ऐसे में यदि समय रहते इसका स्थान परिवर्तन किया जाता है तो नगर निगम को किसी बड़े नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!