

सिगरौली : सिंगरौली जिले के एनसीएल अमलोरी परियोजना खदान क्षेत्र में सीआईएसएफ जवान पर जानलेवा हमला एवं केबल चोरी की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।
थाना नवानगर अंतर्गत अपराध क्रमांक 09/2026, धारा 307, 296(बी),351(3),109,121(2),132,127,303(2),190,191(2),191(3),310(2),311,3(5) बीएनएस के प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई है।
घटना का विवरण – दिनांक 18.01.2026 को एनसीएल अमलोरी परियोजना खदान क्षेत्र में रात्रि ड्यूटी के दौरान सीआईएसएफ के जवान प्रआर 033110129 सतीषचन्द्र भारती पिता रामनारायण उम्र 47 वर्ष पर अज्ञात आरोपियों द्वारा जानलेवा हमला कर उन्हें लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया गया। आरोपियों द्वारा ड्यूटी के दौरान केबल तार लगभग 15 मीटर काटकर चोरी कर ली गई तथा घायल जवान को नाले में फेंक दिया गया।
घटना की सूचना पर फरियादी निरीक्षक विकास कुमार, निरीक्षक सीआईएसएफ एनसीएल परियोजना अमलोरी द्वारा थाना नवानगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी. एस. परस्ते के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा घटनास्थल से मोटरसाइकिल, दस्ताने (ग्लव्स), पैरों के निशान (फुटप्रिंट्स) सहित महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य एकत्र किए गए। पुराने केबल चोरों एवं कबाड़ कारोबारियों से गहन पूछताछ की गई तथा आसूचना तंत्र को सक्रिय किया गया।
विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर 1. रामधानी सिंह पिता रामनारायण सिंह गोंड, उम्र 38 वर्ष, थाना मोरवा 2. महेंद्र बैगा पिता तेज बली बेगा, उम्र 34 वर्ष, निवासी बचनार, थाना मोरवा को चिन्हित कर उनसे पूछताछ कर जुर्म स्वीकार किए जाने पर दिनांक 28.01.2026 को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त सामग्री के संबंध में पूछताछ की जाकर घटना में प्रयुक्त सामग्री को जप्त किया गया है तथा अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष खत्री द्वारा ₹10,000/- का इनाम घोषित किया गया है। शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास निरंतर जारी हैं।