मध्यप्रदेश

मिशन चौक–जगन्नाथ चौक मार्ग पर कार्रवाई, 26 वाहन जब्त, 3500 रुपये जुर्माना

कटनी/खबरें नगर निगम से

*खबरें नगर निगम से*

👇👇👇👇👇👇

*नगर निगम व यातायात पुलिस का संयुक्त अतिक्रमण विरोधी अभियान*

Related Articles

*मिशन चौक–जगन्नाथ चौक मार्ग पर कार्रवाई, 26 वाहन जब्त, 3500 रुपये जुर्माना*

कटनी, /नगर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण विरोधी अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की देर शाम मिशन चौक से जगन्नाथ चौक तक मुख्य मार्ग पर विशेष अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान सड़क के दोनों ओर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों एवं दुकानों के बाहर रखी गई सामग्री के कारण यातायात बाधित पाया गया। संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 26 वाहनों को जब्त किया गया तथा सार्वजनिक मार्ग पर सामग्री रखकर आवागमन में बाधा उत्पन्न करने पर संबंधित व्यक्तियों पर 3500 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

इस कार्रवाई से मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू हुई और नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिली। कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की सख्त समझाइश दी गई तथा पुनरावृत्ति की स्थिति में कठोर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान यातायात प्रभारी श्री राहुल पांडे, अतिक्रमण प्रभारी श्री मानेंद्र सिंह सहित नगर निगम का अतिक्रमण अमला एवं यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अतिक्रमण प्रभारी श्री मानेंद्र सिंह ने बताया कि नगर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

 

*गणतंत्र दिवस व नगर में होने वाले आयोजनों को लेकर सफाई अभियान तेज स्वच्छता मित्रों ने संभाली मोर्चा*

कटनी, 21 जनवरी – राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रमों एवं अन्य आयोजनों के मद्देनज़र नगर पालिक निगम प्रशासन द्वारा विशेष सफाई अभियान को गति दी गई है। इसके अंतर्गत प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों, शासकीय भवनों, आयोजन स्थलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सघन सफाई कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय सोनी ने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य आयोजन स्थल झिंझरी पुलिस ग्राउंड में विशेष सफाई कराई गई। ग्राउंड परिसर, पार्किंग स्थल एवं पहुंच मार्ग की सफाई के साथ-साथ खरपतवार कटाई का कार्य भी कराया गया। इसके अलावा कलेक्ट्रेट से झिंझरी मार्ग तक मुख्य डिवाइडर एवं सड़क के दोनों ओर जमी धूल-मिट्टी की सफाई कराई गई।

इसी क्रम में रंगनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम के मद्देनज़र मंदिर परिसर एवं कार्यक्रम स्थल की विशेष सफाई की गई तथा चड्डा कॉलेज पहुंच मार्ग की सफाई कराकर अपशिष्ट का उठाव कराया गया।

मुख्य मार्गों व व्यावसायिक स्थलों पर विशेष सफाई

बुधवार प्रातः बस स्टैंड परिसर, यात्री प्रतीक्षालय, नदीपार मुख्य मार्ग, मुक्तिधाम परिसर, घंटाघर मार्ग, गर्ग चौराहा, खिरहनी ओवरब्रिज के नीचे, दुर्गा चौक खिरहनी, नई बस्ती वेंकट स्कूल के पास, अमीरगंज पहुंच मार्ग, बरगवां मुख्य मार्ग, भीमराव चौक, माधवनगर डायमंड स्कूल मार्ग, स्टेशन रोड, गोल बाजार, सुभाष चौक, झंडा बाजार, मिशन चौक, कोतवाली तिराहा, जिला चिकित्सालय पहुंच मार्ग एवं मुड़वारा स्टेशन समीप सब्जी मंडी हॉकर्स जोन में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान विभिन्न वार्डों में नाले-नालियों की सफाई कर सिल्ट का उठाव भी किया गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!