

विजयराघवगढ़ धर्म आस्था और भक्ति के पावन संगम का साक्षी बनने जा रहा है विजयराघवगढ़ का राजकोठी प्रांगण जहाँ 18 मई से 26 मई तक संगीतमय मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जीवन गाथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस दिव्य आयोजन को लेकर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण निर्मित हो गया है। संत श्री राम श्याम दास जी महाराज एवं श्रीधाम वृंदावन के सान्निध्य में आयोजित इस श्रीराम कथा में ऋषिकेश (उत्तराखंड) से पधार रहे विख्यात कथा व्यास श्री कमलेशानंद जी महाराज अपने श्रीमुख से प्रभु श्रीराम के आदर्शमय जीवन चरित्र का रसपान कराएंगे। कथा प्रतिदिन सायं 5 बजे से 8 बजे तक आयोजित होगी जिसमें श्रीराम के आदर्श त्याग मर्यादा और धर्म की प्रेरणादायी गाथा श्रद्धालुओं को भावविभोर करेगी। धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं का मानना है कि कलियुग में प्रभु श्रीराम की कथा श्रवण मात्र से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मन को अलौकिक शांति प्राप्त होती है। ऐसे पावन अवसर पर सम्पूर्ण नगरवासी परिवार सहित उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस आध्यात्मिक महोत्सव में सहभागिता निभाकर धर्मलाभ प्राप्त करें तथा प्रभु श्रीराम की कृपा के पात्र बनें। कथा की पूर्णाहुति एवं विशाल प्रसाद वितरण 26 मई को संपन्न होगा। यह आयोजन न केवल धार्मिक चेतना को जागृत करेगा बल्कि समाज में संस्कार सद्भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार भी करेगा। विजयराघवगढ़ की पावन धरती पर होने वाला यह भक्तिमय आयोजन निश्चित ही श्रद्धा और भक्ति का अनुपम केंद्र बनेगा। कार्यस्थल: श्री राजकोठी प्रांगण विजयराघवगढ़
आयोजक समस्त नगरवासी विजयराघवगढ़, जिला कटनी (म.प्र.)
