A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली::नशे के विरुद्ध सिंगरौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नशे के विरुद्ध सिंगरौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस चौकी खुटार, थाना बैढ़न ने अवैध रूप से गांजा की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 25.660 किग्रा गांजा (अनुमानित कीमत ₹2.50 लाख) जप्त किया।

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी खुटार, थाना बैढ़न ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गांजा की खेती करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा का हरा पेड़ बरामद किया है।

Related Articles

पुलिस के अनुसार आरोपी ग्राम बनौली, चौकी खुटार, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली को गिरफ्तार किया गया है।

25 किलो से अधिक गांजा जब्त

जप्त गांजा का कुल वजन 25 किलो 660 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2 लाख 50 हजार आंकी गई है। गांजा की अवैध खेती करना एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय अपराध पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई की गई।

Show More
Back to top button