A2Z सभी खबर सभी जिले की

राधाशरण पुजारी बने घेरे वाली चामड़ मन्दिर समिति के निर्विरोध अध्यक्ष

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649

कामां देवजी8जिले के कामा कस्वे के चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग स्थित घेरे वाली चामड़ माता मंदिर समिति की वार्षिक मीटिंग निवर्तमान अध्यक्ष मुरारी लाल मीणा की अध्यक्षता में रखी गई जिसमें सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।
मन्दिर समिति के वरिष्ठ सदस्य खेमराज मातुकी वाले के अनुसार वर्तमान समिति का कार्यकाल पूर्ण होने के पर नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से राधशरण शर्मा पुजारी को नवीन अध्यक्ष चयनित किया गया। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हुकम चन्द मीणा संरक्षक,नितिन उर्फ डॉली तमोलिया महामंत्री,हरप्रसाद नाटाणी कोषाध्यक्ष, संजय जैन बड़जात्या मीडिया प्रभारी,रघुवीर उर्फ कल्ला पंडित स्टोर प्रभारी, ब्रिजु मीणा सह स्टोर प्रभारी चुने गए।
बैठक में लक्ष्मण मीणा,राजवीर सिंह मीणा,हरप्रसाद नाटाणी,लालाराम चौधरी,नेतराम सैनी नवीन सदस्य बनाये गए तो मन्दिर निर्माण पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के अंत मे उपस्थित सदस्यों द्वारा नवीन कार्यकारिणी का सम्मान भी किया गया।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!