

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। भारतीय जनता पार्टी (धार ) ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार के जन्मदिन के अवसर पर एक समारोह देवराज गार्डन में आयोजित किया गया।
जिलाध्यक्ष के जन्मदिन के शुभ अवसर अपने गृह गांव में श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में जल अभिषेक एवं श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। श्री लक्ष्मी गौशाला पहुंच कर गोमाता के दर्शन पूजन कर गुड़, धनिया, हरी घास खिलाकर गौ मैया से तथा उपस्थित वरिष्ठ जनों से आशीर्वाद लिया। क्षेत्र के स्थित मां नर्मदा तट के पवित्र मार्कंडेय आश्रम में श्री अवधूत धाम पहुंचकर पूज्य संत श्री के चरणों में वंदन कर उनका भीआशीर्वाद लिया। प्रसिद्ध दाहोद कष्टभंजन देव धाम पहुंचकर दर्शन पूजन किए संत श्री ग्राम शांतिप्रिया दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया।

सिलकुआ में स्थित दिव्यांशी बालग्राम बच्चों के बीच पहुंचकर अपना जन्मदिन सेवा प्रकल्प के रुप में मनाया उनके साथ सह भोज उनके साथ किया। बच्चों को बीच अपने आप प्रकार उनके मन की मुस्कान अच्छी बच्चों की सुख स्वास्थ्य की और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की।

भव्य अभिनंदन समारोह का शुभारंभ हनुमान चालीसा पाठ संत महंतों का पूजन आशीर्वाद के साथ किया गया। इस अवसर पर निशुल्क बाल विकलांगता निवारण शिविर (जन्म से आडे टेढ़े पैर के कारण उत्पन्न विकलांगता) सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन एवं टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता रक्तदान स्वास्थ्य परीक्षण शिविर धार बड़वानी अलीराजपुर जिले की रक्तदूत टीम ने सहभागिता की कार्यक्रम में पर्यावरण हितैषी ध्यान रखते हुए प्लास्टिक मुक्त रखा कार्यक्रम में निशुल्क पौधा वितरण पौधा किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री जी ठाकुर, राज्यसभा सांसद डां सुमेर सिंह सोलंकी, कैबिनेट मंत्री नगर सिंह चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, छतरसिह दरबार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिह मेडा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मोहन भायल, रमेश धारीवाल, दिलीप पाटोदिया, विनोद शर्मा, डां राज बरफा, मनोज सोमानी, नगर पंचायत अध्यक्ष रेलम चौहान, जिला पंचायत सदस्यगण समस्त जनप्रतिनिधि आदि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जिले से बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता, शुभचिंतक, वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारी गण कार्यक्रम में पहुंचे और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
