A2Z सभी खबर सभी जिले की

14 अगस्त को कलैक़्टरेट मै मनाया जायेगा विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस

अलीगढ़ न्यूज़

14 अगस्त को कलैक्ट्रेट में मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

कार्यक्रम प्रदर्शनी के लोकार्पण के साथ ही विस्थापित परिवारों के साथ प्राणोत्सर्ग करने वालों को दी जाएगी श्रद्धांजली

Related Articles

अलीगढ़ 11 अगस्त 2025 गत वर्ष की भांति अपनी मातृभूमि के उन परिवारों को नमन करते हुए जिन्हें भारत के विभाजन के दौर में अपने परिवारजन के प्राण न्यौछावर करने वाले ऐसे लोगों की स्मृति में 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि 14 अगस्त को कलैक्ट्रेट सभागार में “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” विस्थापित परिवार के सदस्यों के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में ’’विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के सबंध में अभिलेख प्रदर्शनी के लोकार्पण एवं विस्थापित परिवारों के साथ त्रासदी के दौरान प्राणोत्सर्ग करने वाले लोगों की याद में दो मिनट की मौन श्रद्धांजली दी जायेगी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!