A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

करो योग रहो निरोग, योग से सीखा निरोग रहने का मंत्र।

Oplus_131072

फर्रुखाबाद:(संवाददाता ) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को पूरा शहर योगमय हो गया था। जगह-जगह योग शिविर आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में लोगों ने योगासन व प्राणायाम का प्रयोग कर निरोग रहने का मंत्र सीखा। शहर के हर कोने पर योग शिविर लगा था। बड़ी संख्या में महिला पुरुष व बच्चों ने योग का प्रयोग कर उसके विविध आयामों से परिचित हुए। योग के प्रति लोगों की ललक व उत्साह देखते बनता था। जिले भर में लोगों ने योग से निरोग रहने का मंत्र सीखा|
फतेहगढ़ के स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में दशम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह प्रातः 5:30 से 7 बजे तक भव्य आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ,विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर ,बीजेपी जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता , विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार निदेशक उद्योग कानपुर मण्डल नोडल अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा, अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति, उपजिलाधिकारी सदर गजराज सिंह, पालिकाध्यक्ष बत्सला अग्रवाल के साथ आदि अधिकारीयों और कर्मचारियों ने योग किया| लगभग सभी पार्क व विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में योग शिविर आयोजित थे। सुबह छह से सात बजे तक लोगों ने योगासनों, व्यायाम व प्राणायाम का प्रयोग किया। जनपद के प्रत्येक ब्लाक, नगर पालिका, ग्राम पंचायत एवं नगर के ऐतिहासिक स्थल संकिसा, कम्पिल, बाबा नीवकरोरी आश्रम, पाँचाल घाट, सातनपुर मण्डी स्थल आदि स्थानो पर भी योगाभ्यास किया गया। जनपद मे लगभग 170000 प्रतिभागियो द्वारा योग किया गया।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!