
चोपड़ा (अनिलकुमार पालीवाल):
यहां नूतन शिक्षण प्रसारक मंडळ संचालित सी.बी. निकुंभ माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय में महाराष्ट्र राज्य के सहकार मंत्री श्री बाबासाहेब पाटील के हस्ते एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थित में पात्र छात्राओं को 125 साइकिलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अरुणभाई गुजराथी ने की। इस अवसर पर अमळनेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल भाईदास पाटील, विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी एवं उद्योगपति प्रकाश बाविस्कर (नवी मुंबई), राष्ट्रवादी जिलाध्यक्ष उमेश नेमाडे, शिक्षक नेता संभाजी पाटील, जळगांव जिल्हा माध्यमिक पतपेढी की अध्यक्षा सोनमताई पाटील, चोपड़ा एज्युकेशन सोसायटी की सचिव माधुरी मयूर, पूर्व नगराध्यक्ष भूपेंद्रभाई गुजराथी, चोपड़ा पीपल्स बैंक के अध्यक्ष व संस्थान के अध्यक्ष चंद्रहासभाई गुजराथी, बैंक के संचालक मंडल सदस्य, उपाध्यक्ष द्रविलाल पाटील, सचिव जवरीलाल जैन, सहसचिव भानुदास पाटील, रमाकांत सोनार, मदन पाटील, कांतीलाल पाटील, निंबा पाटील तथा घोडगांव व आसपास के अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी, सरपंच आदि उपस्थित थे।
मानव विकास विभाग के अंतर्गत पंचायत समिति, शिक्षा विभाग, चोपड़ा की ओर से 88 साइकिलें और नूतन शिक्षण प्रसारक मंडळ तथा पालक-शिक्षक संघ की ओर से 37 साइकिलें पात्र छात्राओं को घर से विद्यालय आने-जाने के लिए वितरित की गईं।
इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शिष्यवृत्ति परीक्षा में पात्र 18 विद्यार्थियों तथा एन.एम.एम.एस. परीक्षा में सफल 4 विद्यार्थियों को शैक्षणिक साहित्य देकर सम्मानित किया गया। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की बीमा पॉलिसी योजना के अंतर्गत चार विद्यार्थियों को चिकित्सा खर्च हेतु धनादेश प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के हस्ते दीप प्रज्वलन और सरस्वती माता की प्रतिमा पूजन से हुई। अतिथियों का स्वागत विद्यालय की सातवीं कक्षा की छात्राओं ने स्वागत गीत के माध्यम से किया।
संस्थान के अध्यक्ष चंद्रहासभाई गुजराथी ने प्रस्ताविक भाषण में विद्यालय, इंग्लिश मीडियम स्कूल व आईटीआई शाखाओं की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी दी।
मंत्री बाबासाहेब पाटील ने अपने भाषण में विद्यार्थियों से कहा कि वे शिक्षित होकर न केवल अपना बल्कि अपने गांव का विकास भी करें तथा बड़ों का आदर करें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय में छात्रों को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विविध शैक्षणिक योजनाओं की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन जे.ए. पाठक और प्रा. समाधान बिहाडे ने किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए मुख्याध्यापक आर.एम. चौधरी, पर्यवेक्षक व्ही.पी. पाटील, इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राचार्या जेनिफर साळुंके, आईटीआई के प्राचार्य अविनाश सूर्यवंशी, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने परिश्रम किए। विद्यालय की इस पहल की सराहना क्षेत्र के अभिभावकों ने की।