A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनासिकपुणेमहाराष्ट्रमुंबई

दि चोपड़ा पीपल्स को-ऑपरेटिव बैंक की घोड़गांव शाखा का उदघाटन

गणमान्य अतिथीयो की उपस्थिती

चोपड़ा, दिनांक 10 (अनिलकुमार पालीवाल):
यहाँ स्थित दि चोपड़ा पीपल्स को-ऑपरेटिव बैंक की तालुका के घोड़गांव में शाखा का उद्घाटन आज राज्य के सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटील के हाथों किया गया। लगभग 107 करोड़ रुपये का वार्षिक कारोबार करने वाली इस बैंक की नई शाखा का उद्घाटन करने के लिए मंत्री पाटील आज जळगांव जिले में पहुंचे थे।

Related Articles

इस कार्यक्रम में विधानसभे के पूर्व अध्यक्ष अरुणभाई गुजराथी, मदद व पुनर्वसन के पूर्व मंत्री अनिल पाटील, पूर्व विधायक कैलास पाटील, पूर्व शिक्षक विधायक दिलीप सोनवणे, जळगांव जिला बैंक के चेयरमैन संजय पवार, पीपल्स बैंक के चेयरमैन चंद्रहास गुजराथी और वाइस चेयरमैन सुनील जैन सहित अन्य मान्यवर मंच पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अरुणभाई गुजराथी ने कहा कि सहकार क्षेत्र में राजनीतिक हस्तक्षेप से ऊपर उठकर सहकारिता को बचाना बहुत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान चोपड़ा पीपल्स बैंक की ओर से महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सहायता निधि में एक लाख रुपये का चेक सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटील को सुपुर्द किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!