


सिंगरौली: सर्म्पूणता अभियान 2.0 अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में हुआ शुभारंभ।
———————————————
सिंगरौली विधायक ने आकांक्षी जिला के निर्धारित पैरामीटरो को पूर्ण कराने की दिलाई शपथ।
———————————————-
सिंगरौली: नीति आयोग भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत सिंगरौली जिला एवं आकांक्षी ब्लाक सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह के मुख्य अतिथि में एवं देवसर विधानसभा के विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम, प्राधिकरण अध्यक्ष श्री दिलीप शाह, कलेक्टर श्री गौरव बैनल के गरिमामय उपस्थिति में अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में किया गया। यह अभियान 28 जनवरी से प्रारंभ होकर 14 अप्रैल तक चलेगा। उक्त अवधि में आकांक्षी जिला के ब्लाक में निर्धारित पैरामीटरो के तहत कार्य किया जाकर पूर्ण किया जाना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवल एवं मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यपर्ण कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुयें मुख्य अतिथि सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम एडीपी और आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम एबीपी की परिकल्पना भारत के सबसे कम विकशित क्षेत्रो के उत्थान के लिए केन्द्रीत परिणाम संचालित दृष्टिकोण अपनाकर की गई थी। हमारे देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी की यह कि नीति आयोग में जो भी पैरामीटर है उस पर शत प्रतिशत कार्य कर विकास के कार्य को पूर्ण किया जा सके। जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि के कार्यो में हम सुधार लाकर बेहतरीन कार्य कर सके। उन्होने कहा कि सम्पूर्णता अभियान अंतर्गत सभी संकेतको पर पूरी गंभीरता के साथ शत प्रतिशत सेंचुरेशन मे लाने की आवश्यकता है साथ ही जन भागीदारी एवं आचरण में सुधार लाकर हम सभी को अपना योगदान देना होगा। ताकि हम इस अभियान के लक्ष्य को हासिल कर सके।
देवसर विधानसभा के विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के मंशानुसार जहां विजन 2047 के तहत देश को सर्म्पूण विकास कर अंग्रणी बनाना है। वही हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री जी मंशा है कि इस विजन के तहत मध्यप्रदेश भी एक नम्बर पर हो। जिसमें मेरा जिला भी विकास कार्यो में नम्बर एक पर रहे। इस कार्यक्रम का विजन है देश के सबसे पिछ़ड़े ब्लाको में नागरिको के जीवन में गुणवत्ता में सुधार करना अभी भी आकांक्षी जिला के तहत देवसर ब्लाक पीछे है
विधायक राजेंद्र मेश्राम ने आगे कहा कि हम लोग सिर्फ कार्यक्रम कर लेते हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है,विधायक राजेंद्र मिश्राम ने कहा कि माफ कीजिए स्कूल में शिक्षक तक नहीं पहुंचते हैं घर में रजिस्टर बुलाकर साइन करके नौकरी कर रहे हैं,
!जिला अस्पताल में व्यापक तौर पर चल रही मनमानी रवैया!
देवसर विधायक यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि अस्पतालों में ना ढंग से इलाज हो रहा है ना ही आंगनबाड़ी केन्द्रो में बच्चों की प्रॉपर देखभाल हो रही है,ऐसे में भला हम आकांक्षी जिला से ऊपर कैसे उठाएंगे?
हम सब एक होकर अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुयें आकांक्षी जिला में निर्धारित पैरामीटरो के तहत कार्य कर नम्बर एक पर आ सकते है। उन्होने शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग के साथ साथ अन्य विभाग के अधिकारियो से भी अपेक्षा किया कि अपने विभाग से संबंधित पैरामीटरो को अच्छा कार्य कर पूर्ण करे।कार्यक्रम विधायक ने आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के तहत नीति आयोग द्वारा निर्धारित पैरामीटरो के गैप को पूर्ण करने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री बैनल ने अपने उद्बोधन में सम्पूर्णता अभियान में सम्मिलित संबंधित विभाग के अधिकारियों से अपेक्षा किया कि सभी पैरामीटरो के तहत लक्ष्य निर्धारित कर कार्य किया जाना सुनिश्चित करे। ताकि निर्धारित सीमा 14 अप्रैल तक लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके। इस संबंध में विभाग आपसी समन्वय कर हितग्राही मूलक योजनाओ को जनता तक पहुचायें। माता एवं शिशु स्वास्थ्य के इंडिकेटरो में जो भी गैप है उनकी पूर्ति करे। तथा ब्लाक लेवल स्तर पर योजना बनाकर कार्य करने के साथ साथ जिला स्तर से भी उन कार्यो की लगातार मानीटरिंग किया जाना सुनिश्चित करें ताकि सभी पैरामीटरो में प्रगति लाकर निर्धारित समय पर शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर सके। वही विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दिलीप शाह के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि नीति आयोग द्वारा निर्धारित पैरामीटरो को पूर्ण करने के लिए हम सबको व्यावहिरक परिर्वतन लाना आवश्यक है ताकि हम लक्ष्य को प्राप्त कर सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत की उपध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, जिला पंचायत सदस्य संदीप शाह, अशोक सिंह पैगाम, जनपद पंचायत के सदस्य रामधनी यादव, नगर निगम के पार्षद संतोष शाह, श्रीमती सीमा जयसवाल, एसडीएम सुरेश जाधव, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अरविंद डामोर, उप संचालक कृषि अजीत सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुश्पराज सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी जीतेन्द्र गुप्ता, उपायुक्त सहकारिता पी.के मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला, नगर निगम के उपायुक्त आरपी बैस, सहायक संचालक शिक्षा कविता त्रिपाठी, वरिष्ट समाजसेवी अरविंद दुबे, जन अभियान परिशद के समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।